ISRO Yuvika 2024: युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी की जानकारी देने कार्यक्रम का होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

ISRO Yuvika 2024

ISRO Yuvika: हालही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा एक कार्यक्रम के अयोजन करने का ऐलान किया गया है, जोकि आज के युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित किया जाने वाला है. यह कार्यक्रम मई के माह में 2 सप्ताह के लिए आयोजित होगा. और इस कार्यक्रम का नाम इसरो युवा विज्ञान कार्यक्रम यानि इसरो युविका रखा गया है. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके बारे में डिटेल में जानकारी आप हमारे इस लेख में देखे सकते हैं.

 

Table Of Content

कार्यक्रम का नाम इसरो युविका
योजना का नाम इसरो युविका यंग साइंटिस्ट स्कीम
किसने शुरू की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
देश भारत
लाभार्थी कक्षा 9वीं के छात्र
लाभ अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में शिक्षित किया जायेगा
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika
हेल्पलाइन नंबर N/A

What is the Young Scientist Programme (YUVIKA)?

 

इसरो युविका रजिस्ट्रेशन (ISRO Yuvika Registration2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो, कक्षा 9वीं या उससे बड़ी कक्षा के पढने वाले छात्रों के लिए इसरो युविका कार्यक्रम का अयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से,  पूरे देश भर में छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के बारे में शिक्षित किया जायेगा, ताकि छात्रों की इसमें रुचि बढ़ें, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा. और आने वाले समय में देश का भविष्य इन्हीं के हाथों में हैं इसलिए उन्हें इसके बारे शिक्षित करना आवश्यक भी है. इसके अलावा इसरो के इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को इसरो मुख्यालय का दौरा करने को मिलेगा, साथ ही वहां के कामकाजी माहौल के अवलोकन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष के बारे में जानने का अवसर मिलेगा.

इसरो युविका का उद्देश्य (Aim of ISRO Yuvika )2024

इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे इसरो का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश भर में इन विषयों का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हो सकें, अंतरिक्ष-संबंधित विचारों के मूल सिद्धांतों को छात्र सीखें, देश भर के बच्चे इसके माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में अपने करियर को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें.

Important Dates ISRO Yuvika 2024 (इसरो युविका रजिस्ट्रेशन 2024 महत्वपूर्ण दिन)

कक्षा 9वीं  के इच्छुक छात्रों के लिए इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024  में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू हो चुके हैं. जो भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है वह 20 मार्च तक कर लें. नहीं तो उन्हें इसमें शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा. इसके आलवा कुछ महत्वपूर्ण तारीखों की जानकरी आप नीचे देख सकते हैं –

कार्यक्रम तारीखें
कार्यक्रम की घोषणा 15 फरवरी, 2024
रजिस्ट्रेशन शुरू 20 फरवरी, 2024
रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 20 मार्च, 2024
पहली चयनित लिस्ट जारी 28 मार्च, 2024
दूसरी चयनित लिस्ट जारी 4 अप्रैल, 2024
युविका प्रोग्राम 13 मई से 24 मई, 2024
छात्रों की इसरो केंद्र में रिपोर्टिंग 12 मई, 2024
छात्रों की इसरो केंद्र से प्रस्थान करने की तिथि 25 मई, 2024

 

ISRO Yuvika Registration Benefits & Important Features (इसरो युविका रजिस्ट्रेशन लाभ एवं विशेषताएं)

 

  • इसरो द्वारा इसरो युविका यंग साइंटिस्ट स्कीम की शुरुआत की गई हैं, जोकि कक्षा 9वीं के युवा छात्रों के लिए है.
  • इसरो युविका कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में शिक्षित किया जायेगा.
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि विकसित की जा रही है, ताकि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में नौकरी करने के अवसर उन्हें मिल सके.
  • देश के किसी भी स्कूल के छात्र इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ISRO Yuvika 2024 Registration Start @ jigyasa.iirs.gov.in ...

इसरो युविका रजिस्ट्रेशन पात्रता (ISRO Yuvika 2024 Eligibility)

  • इसमें शामिल होने वाला/वाली का छात्र भारतीय निवासी होना चाहिते.
  • इसके साथ ही इसमें केवल कक्षा 9वीं या उससे बड़ी कक्षा के छात्र ही शमिल हो सकते हैं.
  • इसके अलावा छात्रों के पास सभी जरुरी दस्तावेज होना भी आवश्यक है.

इसरो युविका रजिस्ट्रेशन दस्तावेज (ISRO Yuvika 2024 Documents)

  • आधार कार्ड,
  • 8वीं कक्षा की अंकसूची,
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो,
  • ईमेल आईडी,
  • मोबाइल नंबर, आदि.

इसरो युविका रजिस्ट्रेशन 2024 अधिकारिक वेबसाइट

इसरो युविका कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं. इसरो युविका कार्यक्रम यानि इसरो समय कैंप 2024 में आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट ये हैं.

इसरो युविका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको इसरो युविका कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकारिक पोर्टल में जाना होगा.
  2. यहां आपको युविका का एक विकल्प मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है. और फिर नीचे आपके सामने इस कार्यक्रम पूरी डिटेल शो हो जाएगी. आपको उस जानकारी को पढ़ना है.
  3. इसके बाद नीचे आपको ‘Apply for YUVIKA Registration’ की एक बटन मिलेगी जिस पर आपको क्लिक करना है.
  4. इसके बाद आपको इसमें लॉग इन करना है. यदि आप इसमें पहले से रजिस्टर हैं तो आप इसमें लॉग इन कर सकते हैं, और यदि नहीं तो आपको पहले इसमें रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  5. इसके लिए रजिस्टर वाली बटन पर क्लिक करें और फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा आपको उसे भरना है और रजिस्टर बटन पर क्लिक कर देना है.
  6. इसके बाद आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा. उससे आपको इसमें लॉग इन कर लेना है.
  7. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करना होगा.
  8. वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद आपको ‘Participate in SpaceQuiz’ की बटन पर क्लिक करना है.
  9. यहां आपसे जो भी पर्सनल एवं एजुकेशनल जानकारी मांगी जा रही है वह भरना है.
  10. इसके बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जायेगा, लेकिन ध्यान रहे सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आपको प्रिंसिपल या स्कूल के प्रमुख से अटेस्टेड करना जरुरी है.
  11. इसके बाद आप इसे अपलोड कर दें, फिर अंत में सेव या सबमिट जो भी बटन दिखाई दे रही है. उस पर क्लिक कर दें. इस तरह से आपका इसमें रजिस्ट्रेशन हो जायेगा.

इसरो युविका कार्यक्रम में छात्रों का चयन (ISRO Yuvika Selection Process)

छात्रों का चयन विभिन्न कारकों के आधार पर किया जायेगा, जिसमें उनके कक्षा 8 के टेस्ट स्कोर, ऑनलाइन क्विज़ में उनका प्रदर्शन, विज्ञान मेलों में उनकी भागीदारी, उनके ओलंपियाड या समान रैंक, उनकी खेल प्रतियोगिता की जीत और बहुत कुछ शामिल हैं.

 

FAQ

Q : इसरो युविका कार्यक्रम क्या है?

Ans : युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी देने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है.

Q : इसरो युविका कार्यक्रम कितने दिन चलेगा?

Ans : 2 सप्ताह

Q : इसरो युविका कार्यक्रम में कौन शामिल हो सकता है?

Ans : कक्षा 9वीं के छात्र

Q : इसरो युविका कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कब से शुरू है?

Ans : 20 फरवरी, 2024

Q : इसरो युविका कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans : 20 मार्च, 2024

Q : इसरो युविका कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans : इसके लिए अधिकारिक पोर्टल को लांच किया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top